{"_id":"69878698899fa57930056405","slug":"the-driver-and-his-bike-fell-into-an-open-drain-his-condition-is-critical-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122254-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खुले नाले में बाइक समेत गिरा चालक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खुले नाले में बाइक समेत गिरा चालक, हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07 एमएएचपी 08 परिचय-चंद्रावल मार्ग पर खुले नाले में घुसी बाइक। संवाद
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई में जगह-जगह खुले पड़े नालों में आए दिन गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार खुले नाले में गिरकर घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे नाले से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया।
सूपा गांव निवासी रामकिशुन अनुरागी अपनी रिश्तेदारी से लौट रहा था। तभी कस्बे के विशालनगर में चंद्रावल रोड के किनारे खुले नाले में बाइक समेत गिर गया। राहगीरों ने किसी तरह उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह कोई पहली घटना नहीं है। लगातार हो रहे हादसों से नगरवासियों में आक्रोश है। कस्बावासी शान मोहम्मद, अशोक वर्मा, भगवानदास, हरिश्चंद्र सेन, संदीप शुक्ला, विक्की त्रिवेदी और सुनील गुप्ता का कहना है कि कई बार नगर पंचायत और जिला प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उधर, नगर पंचायत ईओ सूर्यप्रकाश ने सभी खुले नालों को शीघ्र ढकवाने की बात कही है।
-- -- -- -- -- -- -
केस-एक
कबरई। कस्बे में खुले नालों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। माह दिसंबर में इंद्रानगर निवासी व्यापारी राकेश गुप्ता खुले नाले में गिर गए थे। इससे वह घायल हो गए थे। उन्होंने खुले पड़े नालों को बंद कराए जाने की मांग की थी।
-- -- -- -- -- --
केस-दो
कबरई। जनवरी माह में भी खुले नाले में लोगों के गिरने की घटनाएं सामने आईं थीं। दो जनवरी को कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी आशिक खान खुले नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। खुले नाले में रज्जू कुशवाहा भी गिरकर घायल हुए थे।
Trending Videos