सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Angry at her father's scolding, a teenage girl hanged herself to death.

Mainpuri News: पिता की डांट से नाराज किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Angry at her father's scolding, a teenage girl hanged herself to death.
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के शिवपुर में पिता की डांट से नाराज 15 वर्षीय किशोरी ने घर से कुछ दूर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी में रखवाया।
Trending Videos

गांव शिवपुर निवासी तुकमान सिंह ने बताया कि रविवार को उनकी पुत्री 15 वर्षीय पुत्री माधुरी उपवास पर थी, उसके कहने पर वह शमशेरगंज बाजार से पेठा खरीद कर लाए थे। कुछ देर बाद पुत्री मां से बाजार जाने की बात कह चली गई। कुछ देर बाद जब वापस लौटी तो वह बेटी पर बिना बताए बाजार जाने को लेकर डांट लगा दी। इसी बात पर पुत्री नाराज होकर वहां से चली गई। देर शाम जानकारी मिली कि पुत्री का शव घर से करीब 600 मीटर दूर पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ है। वह लोग रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed