सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two days before the wedding, he refused to bring the wedding procession.

Mainpuri News: शादी से दो दिन पहले किया बरात लाने से इंकार

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two days before the wedding, he refused to bring the wedding procession.
विज्ञापन
किशनी। बरात आने से दो पहले ही लड़के पक्ष ने मना कर दिया, लड़की पक्ष के लोग घबरा गए। काफी मिन्नतें करने के बाद भी नहीं माने तो लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 22 वर्षीय पुत्री की शादी थाना क्षेत्र के गावं मुकुटपुर हरचंदपर निवासी युवक के साथ तय की थी। दिसंबर 2025 में सगाई के बाद शादी की बातचीत आगे बढी। 10 फरवरी को 3.50 लाख रुपये लड़के पक्ष को दिए थे। 18 फरवरी को बरात आनी थी, लेकिन लड़के पक्ष ने बरात लाने से साफ इंकार कर दिया है। उनकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, कार्ड बंट चुके हैं। रिश्तेदार घर पर हैं। बरात न आने की स्थिति में उनकी काफी बदनामी होगी, मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed