सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Women making gulal on Holi, CDO inspected

Mainpuri News: होली पर महिलाएं बना रहीं गुलाल, सीडीओ ने किया निरीक्षण

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Women making gulal on Holi, CDO inspected
विज्ञापन
मैनपुरी। होली का त्योहार आने वाला है, रंग और पिचकारी से बाजार सजने लगा है। विकास खंड सुल्तानगंज के गांव छाछा में हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। यह कार्य दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं।
Trending Videos

मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने सोमवार को निरीक्षण कर समूह की महिलाओं से हर्बल गुलाल के बारे में जानकारी ली। समूह की अध्यक्ष पूनम सक्सेना ने बताया कि वह लोग हर्बल तरीके से गुलाल बनाने का कार्य कर रही हैं। इसमें अरारोट, गुलाब जल, इत्र, खाने वाले कलर, गेंदा के फूल, चुकंदर, पालक, कच्ची हल्दी, गुलाब आदि का प्रयोग किया जाता है। जिस वजह से शरीर में किसी तरह की एलर्जी का खतरा भी नहीं रहता। यदि यह किसी तरह से मुंह में भी चला जाए तो नुकसान नहीं होता। बताया कि समूह में 10 महिलाएं हैं, हम लोग 10 रुपये में 100 ग्राम का पैकेट बिक्री करते हैं। होली पर करीब तीन कुंतल गुलाल बेचने का लक्ष्य है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र, ब्रजेश अवस्थी, सत्यजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed