{"_id":"6a53de6433247322c3050536","slug":"body-of-21-year-old-man-found-in-drain-bike-lying-nearby-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-162747-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: नाले में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पास ही पड़ी थी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: नाले में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पास ही पड़ी थी बाइक
Mon, 13 Jul 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 1 कुलदीप का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में रविवार सुबह गांव इमलिया के रहने वाले 21 वर्षीय युवक का शव नाले में पड़ा मिला। पास ही बाइक पड़ी थी परिजन अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। वहीं स्थानीय पुलिस हादसा मान रही है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
एलाऊ क्षेत्र के गांव इमलिया कछपुरा निवासी सर्वेश शाक्य का 21 वर्षीय पुत्र कुलदीप सब्जी बेचने का काम करता था। रविवार सुबह वह घर से बाइक लेकर निकला था। कुछ देर बाद परिजन को सूचना मिली कि कुलदीप गांव के पास ही एक नाले में अचेत अवस्था में पड़ा है। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। आनन फानन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
कुलदीप के साथ कोई अनहोनी हुई है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है। इसको लेकर परिजन भी असमंजस की स्थिति में है। पुलिस प्रथम दृष्टयता इसे हादसा मान रही है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे में युवक की मौत के बाद घर में मातम छाया है।