फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman dies after being hit by a truck

Mainpuri News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Mon, 13 Jul 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 13 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a truck
फोटो 35 मृतक शिवानी
बेवर। थाना क्षेत्र के कानपुर-दिल्ली हाईवे पर खड़ी एक बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति और एक वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर पहुंचाया।
विज्ञापन

छिबरामऊ थाना क्षेत्र के नगला सबसुख निवासी संदीप कुमार पुत्र रवींद्र सिंह अपनी पत्नी शिवानी (25 वर्ष) और एक वर्षीय पुत्री अनाया के साथ कुरावली क्षेत्र के बरखेरा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शांति पाठ कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बेवर थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस हादसे में शिवानी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका अपने पीछे दो वर्षीय पुत्र विराज और एक वर्षीय पुत्री अनाया को छोड़ गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed