फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Candles lit as Aarav gets justice; swift justice boosts faith in the law.

Mainpuri News: आरव को न्याय मिलने पर जलीं मोमबत्तियां, त्वरित न्याय से कानून पर बढ़ा भरोसा

Sun, 12 Jul 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Candles lit as Aarav gets justice; swift justice boosts faith in the law.
फोटो 32 मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते कायस्थ महासभा के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
मैनपुरी। फिरोजाबाद में डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की हत्या के मामले में न्यायालय की ओर से 40 दिनों के भीतर आरोपी विराज को फांसी की सजा सुनाए जाने के फैसले का स्वागत किया गया है। रविवार की देर शाम स्टेशन रोड पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नगर युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मोमबत्ती जलाकर आरव को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना ने कहा कि जघन्य अपराध करने वालों को समयबद्ध और कठोर सजा मिलना न्याय व्यवस्था की मजबूती का प्रतीक है। इससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है और समाज में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश जाता है। जिलाध्यक्ष राजीव कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मासूम आरव के साथ हुई घटना बेहद हृदयविदारक थी। न्यायालय के इस फैसले से लोगों का कानून पर विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष अमित जौहरी ने कहा कि समाज को अपराध के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। विकास नंदन कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित सुनवाई और सख्त दंड भविष्य में अपराधों पर अंकुश लगाने में सहायक होंगे। इस दौरान राजू सक्सेना, कन्हैया कुलश्रेष्ठ, रजत सक्सेना, आशीष दयाल सक्सेना, अनिल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed