फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Loco pilot kept honking, but the youth did not move out of the way; killed.

Mainpuri News: हॉर्न बजाता रहा लोको पायलट सामने से नहीं हटा युवक, मौत

Mon, 13 Jul 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 13 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Loco pilot kept honking, but the youth did not move out of the way; killed.
फोटो 2 राजू का फाइल फोटो
मैनपुरी। गांव पुसैना के पास शनिवार रात लोको पायलट काफी देर तक हॉर्न बजाता रहा मगर युवक ट्रैक से नहीं हटा। ट्रेन की चपेट में आकर युवक का शरीर कई हिस्सों में कट गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को एकत्रित कर मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैना निवासी 36 वर्षीय राजू शरण शनिवार रात को गांव के सामने ही रेलवे ट्रैक पर चप्पल पहन कर पहुंचा गया। वह रेलवे ट्रैक पर बैठ गया। देर रात करीब 12:30 बजे प्रयागराज से यात्रियों को लेकर आ रही कालिंदी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने जब युवक को ट्रैक पर बैठे देखा तो कई बार हॉर्न बजाया।
विज्ञापन


मगर, राजू ट्रैक से नहीं हटा और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसका सिर बुरी तरह से कुचल गया और सिर धड़ से अलग हो गया। एक हाथ कट कर दूर जा गिरा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के बाद रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव के अंगों को एकत्रित करने के बाद मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed