{"_id":"6a53e09f05c7d99a3f056367","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-after-breaking-into-the-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-162757-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर-नकदी चोरी
Mon, 13 Jul 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गांव नगला दौलत स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। रविवार सुबह जागने पर परिजन को चोरी की जानकारी हो सकी। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने लिए हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दौलत के रहने वाले दया शंकर सिंह शनिवार रात को खाना खाने के बाद बैठक में सोने के लिए चले गए थे। पत्नी व बच्चे एक कमरे में सो रहे थे। रात को चोर किसी तरह से मुख्य दरवाजे को खोल कर अंदर आ गए।
कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे लाखों के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। रविवार सुबह जागने पर दया शंकर को घर में हुई चोरी की जानकारी हुई। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी व बक्सा खुले हुए थे। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। एक प्लॉट में पुलिस को दया शंकर के घर से चोरी डिब्बे आदि पड़े मिले। फोरेंसिक टीम ने दरवाजे के हैंडल आदि से चोरों के फिंगर प्रिंट के नमूने लिए।
गृहस्वामी ने बताया कि चोर सोने की 9 अंगूठी, कान की बाली, एक पेंडल, हथफूल, पायल, करधनी, चांदी के सिक्के सहित लाखों के जेवर व नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने गांव में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी भी चेक किए। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध लोग दिख रहे हैं।