{"_id":"6a31921b3a5af7314700a2ce","slug":"due-to-enmity-the-youth-was-attacked-with-an-axe-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161239-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: रंजिश के कारण युवक पर कुल्हाड़ी से किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: रंजिश के कारण युवक पर कुल्हाड़ी से किए वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर मे रंजिश के कारण एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव सिकंदरपुर की रहने वाली जेबा आफताब ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने भांजे हमजा उर्फ राजा के साथ खेत पर जा रही थीं। तभी रंजिश मान रहे भुल्लू कसाई, कल्लु कसाई, अकरम और समीर कसाई ने रास्ते में घेर कर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर भांजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।