सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Raids conducted from Bilram Gate to Barahdwari; three kilograms of polythene seized.

Mainpuri News: बिलराम गेट से बारहद्वारी तक छापेमारी, तीन किलो पॉलीथिन जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Raids conducted from Bilram Gate to Barahdwari; three kilograms of polythene seized.
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका ने इन दिनों प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चला रखा है। मंगलवार को चलाए गए अभियान से पॉलीथिन विक्रेताओं और उपयोग करने वालों में खलबली मची रही। पालिका की टीम ने बिलराम गेट से बारहद्वारी तक तीन किलो पॉलीथिन का जब्त किया है।

अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने टीम के साथ शहर के बिलराम गेट से लेकर बारहद्वारी तक अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों और ठेलों पर अचानक हुई जांच से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान लगभग तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कुल 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों से प्लास्टिक की बजाय कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन का उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह नालियों और ड्रेनेज व्यवस्था को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इसलिए पॉलीथिन का उपयोग बंद कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed