सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Server down at ARTO office; queue for licenses.

Mainpuri News: एआरटीओ कार्यालय में सर्वर ठप, लाइसेंस के लिए लगी लाइन

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Server down at ARTO office; queue for licenses.
फोटो 5 एआरटीओ कार्यालय में बायोमेट्रिक कक्ष के बाहर लगी आवेदकों की लाइन। संवाद - फोटो : टूंडला के गांव चैना व गार्डन के मध्य खाई में पड़ी ईको गाड़ी संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को सर्वर में दिक्कत के कारण ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। इसकी वजह से बायोमेट्रिक कक्ष के बाहर आवेदकों की लाइन लगी रही। काफी देर तक उन्हें अपने बारी का इंतजार करना पड़ा। वहीं कई लोगों को वापस भी जाना पड़ा।


ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार सर्वर में दिक्कत आने के चलते समय पर बायोमेट्रिक व अन्य प्रक्रियाएं पूरी नहीं हो पा रहीं। इससे कार्यालय में आने वाले आवेदकों को निराश लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आए आवेदकों को बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करनी थी, काफी देर तक सर्वर न आने के कारण बायोमेट्रिक कक्ष बंद रहा कुछ देर बाद काम शुरू हुआ तो फिर से सर्वर दिक्कत करने लगा। इससे आवेदकों की कार्यालय कक्ष के बाहर लाइन लग गई उन्हें काफी देर तक प्रक्रिया पूरी करने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय में रोज ड्राइविंग लाइसेंस के लिए करीब 50 से 60 आवेदन आते हैं जिसमें उन्हें टेस्ट पूर्ण होने के बाद बायोमेट्रिक प्रक्रिया से होकर गुजरना होता है लेकिन सर्वर में अधिकतर दिक्कत आने की वजह से आवेदकों को अपनी प्रक्रिया पूर्ण कराई बिना ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ड्राइविंग लाइसेंस के सर्वर में लखनऊ से ही दिक्कत आ रही है जिसकी वजह से कुछ समय के लिए काम रुक जाता है। हालांकि सर्वर में दिक्कत दूर होने के बाद फिर से ड्राइविंग लाइसेंस का बनाने का और बायोमेट्रिक का कार्य शुरू कर दिया जाता है। -सिद्धार्थ यादव, एआरटीओ




फोटो 1
अभियान में 2 स्लीपर बसें बंद, 7 का किया चालान
मैनपुरी। परिवहन विभाग लगातार अनाधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को एआरटीओ और प्रवर्तन अधिकारी ने 7 स्लीपर बसों के चालान किए और 2 बसों को बंद किया। परिवहन विभाग की ओर से नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर चलने वाली स्लीपर बसों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को एआरटीओ सिद्दार्थ यादव और प्रवर्तन अधिकारी इशरत अली के निर्देशन में एक्सप्रेस वे और मैनपुरी-इटावा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ ने बताया कि अभियान के तहत स्लीपर बसों में तय से ज्यादा सवारी, इमरजेंसी दरवाजा, फायर उपकरण आदि नियमों को देखा गया। जिसमें नियमों के उल्लंघन पर 2 बसों को बंद किया गया है और 7 बसों के चालान किए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed