सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Girl brutally beaten due to a grudge.

Mainpuri News: रंजिश में बालिका को बेरहमी से पीटा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girl brutally beaten due to a grudge.
विज्ञापन
भोगांव। रंजिश के कारण आरोपियों ने एक बालिका को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जसराजपुर निवासी रामपाल लोधी की नौ वर्षीय पुत्री नेहा 8 जून की दोपहर को गांव में अखिलेश के घर खेलने गई थी। आरोप है कि वहां अखिलेश के पुत्र अजीत के साथ उसका विवाद हो गया। इसके बाद अजीत और उसकी मां राधा ने नेहा को खेत की ओर ले जाकर उसको बेरहमी से पीटा। वह बेहोश हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन ने बालिका को उपचार के लिए फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रामपाल का आरोप है कि जब उन्होंने शिकायत अखिलेश से की तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed