{"_id":"6931cb3ab8eecf36c20acff9","slug":"injured-by-axe-attack-fir-registered-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-149957-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर निवासी विश्राम सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 12 अक्तूबर को रामू ने उनके खेत में मिट्टी डलवा दी। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए धमकी दी। बातचीत के बाद जब अगले दिन रामू और नरेंद्र से मिट्टी हटाने के लिए कहा तो आरोपी गाली गलौज करते हुए हमलावर हो गए। कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें घायल कर दिया। भाई घनश्याम और उसकी पत्नी बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। आरोपी अब धमकी दे रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र, शेर सिंह, सुधीर, रामू, नीतेश व दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
-- --
नीलगाय से टकराई बाइक, युवक घायल
दन्नाहार। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को एक बाइक सवार अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा कर घायल हो गया। शिकोहाबाद निवासी जितेंद्र कुमार मैनपुरी किसी काम से आए थे। शाम को बाइक से वापस लौट रहे थे, थाना क्षेत्र में खर्रा पुल के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। बाइक नीलगाय से जा टकराई। हादसे में घायल जितेंद्र की स्थानीय लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां मरहम पट्टी कराई। संवाद
-- --
झगड़ा कर रहे दो लोग गिरफ्तार
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव नगला कोंडर में बृहस्पतिवार को गांव निवासी संजीव और विकास के बीच नाली तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया, शांतिभंग की कार्रवाई की गई। संवाद
-- -- -
सड़क हादसे में दिव्यांग हुआ घायल
कुरावली। ट्राई साइकिल से जा रहे दिव्यांग सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बिछवां क्षेत्र के गांव बबीना निवासी 60 वर्षीय दिव्यांग देशराज जनपद एटा के गांव सलेमपुर बहन के घर गए थे। बृहस्पतिवार को वापस घर लौट रहे थे। दोपहर के समय गांव शरीफपुर के पास किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
Trending Videos