{"_id":"69ea8d5f7505a23023009ad8","slug":"mainpuri-news-board-exam-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-158132-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: डिजिटल चमक-दमक से दूर होकर, पाया सफलता का शिखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: डिजिटल चमक-दमक से दूर होकर, पाया सफलता का शिखर
विज्ञापन
फोटो 201 आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉॅलेज में परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं स
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। रील्स और लाइक की चमक-दमक से दूर हटकर शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहराने वाले जनपद के होनहारों ने उन सभी युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है, जो डिजिटल दुनिया के अंधकार में अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। इन टॉपर्स ने मोबाइल की दुनिया में खोए हुए युवाओं से हटकर सिर्फ शिक्षा को ही अपना ध्येय बनाया और सफलता की ऊंचाइयों को छूने के लिए अपना पहला पड़ाव पार किया।
जिले में 10वीं और 12वीं के टॉपर से उनकी सफलता पर बात की गई तो उन्होंने साफ कह दिया कि मोबाइल की चमक-दमक और रील्स की दुनिया से हटकर हमने सिर्फ शिक्षा को ही चुना, आज उसी के बलबूते हम इस सफलता को हासिल कर पाए हैं। 12वीं की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मानसी गंगा ने बताया कि मैंने मोबाइल का सिर्फ उतना ही प्रयोग किया जितना हमें शैक्षणिक संबंधी सामग्री के लिए जरूरत थी, इसके अलावा रील्स, वीडियो व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूरी बनाए रखी। अगर डिजिटल दुनिया में खो जाते तो शायद आज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते। अन्य युवाओं को भी मैं यही कहना चाहती हूं कि पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन भी जरूरी होता है, लेकिन इसके लिए आपको समय निर्धारित करना होगा। अगर आप अपना पूरा समय सोशल मीडिया पर ही देंगे तो शिक्षा के क्षेत्र में आप पीछे रह जाएंगे।
जिले में दसवीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हर्षित चौहान ने बताया कि मेरे माता-पिता ने इस सफलता में बहुत साथ दिया है। आज उन्हीं के बलबूते पर मैं यहां हूं। इसके साथ मैंने पढ़ाई को लक्ष्य बनाकर पूरा किया। आपके जीवन में अगर लक्ष्य नहीं होगा तो आप सफलता तक नहीं पहुंच पाएंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, और यूुट्यूब से जुड़कर लाखों युवा भले ही पैसा कमा रहे हो, लेकिन तमाम ऐसे युवा भी है, जिनकी उम्र पढ़ने लिखने की है। वह इन प्लेटफार्म पर अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं। मेरे माता-पिता ने मुझे मोबाइल दिया, लेकिन सिर्फ पढ़ने के लिए, मैंने उसका प्रयोग अपनी जरूरत के आधार पर किया, न कि सोशल मीडिया में समय बर्बाद कर। अगर आप भविष्य में कुछ बनना चाहते हैं, सफलता के इस स्तर को छूना चाहते हैं तो आपको रील्स और वीडियो की एक अंधेरी दुनिया से बाहर निकलना पड़ेगा। तभी आप हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा पाएंगे।
Trending Videos

फोटो 201 आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉॅलेज में परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं स- फोटो : Archive

कमेंट
कमेंट X