{"_id":"69ea8deb1e0df2aebb0b3ce7","slug":"mainpuri-news-husband-beaten-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-158123-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ठेके पर पति को देख महिला ने बीच सड़क पर कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ठेके पर पति को देख महिला ने बीच सड़क पर कर दी पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-ज्योति तिराहा के पास हुई घटना, माफी मांगता नजर आया युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पत्नी के काफी समझाने के बाद भी युवक बुधवार शाम को ज्योति रोड स्थित शराब ठेके पर पहुंच गया, पीछे से पत्नी भी आ गई। पति को नशे में देख पारा चढ़ गया और सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। युवक को पिटता देख लोग पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए, पता चला कि पीटने वाली पत्नी है तो सभी ने दूरी बना ली, महिला पति को गिरेबान से खींचते हुए घर ले गई।
मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है, यहां का रहने वाला एक युवक शराब पीने का आदी है। पत्नी के काफी समझाने पर भी वह नहीं माना, बुधवार शाम को वह पत्नी को रिश्तेदार के यहां से लेकर घर आया था, पत्नी को घर छोड़ वह ज्योति तिराहा के पास स्थित शराब के ठेका पर पहुंच गया और जमकर पी। वह नशे में धुत हो गया। तभी पीछे से पत्नी आ गई और गिरेबान पकड़ कर जमकर खरी खोटी सुनाते ही पीटने लगी। बीच रोड पर खींचते हुए घर पर ले जाने लगी। नशे में धुत युवक जाने से इंकार कर रहा था, मगर, पत्नी शारीरिक रूप से काफी मजबूत थी और युवक पतला दुबला।
आखिरकार पति अपनी पत्नी की पकड़ से नहीं छूट सका और धक्के खाता हुआ घर चला गया, घर पहुंचने पर युवक का क्या हुआ, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। मगर, बीच सड़क पर शराबी पति को सबक सिखा रही महिला का गुस्सा देख कोई सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा सका। घटना का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X