सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news child death

Mainpuri News: उल्टियों से 10 माह के मासूम की मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news child death
फोटो 9 मृतक आरव का फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : Archive
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव देवगंज में बुधवार को टीकाकरण अभियान में वैक्सीन लगवाने के बाद 10 माह के मासूम की हालत बिगड़ गई। तीन घंटे बाद मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजन ने आशा और एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी होने के बाद सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
Trending Videos

गांव देवगंज निवासी अरविंद कुमार बहेलिया के 10 माह के इकलौते पुत्र आरव को जन्म लेने के बाद कोई टीका नहीं लगा था। आशा आरती चौहान, एएनएम नीतू सिंह बुुधवार को अरविंद कुमार के घर पहुंची। पहले तो अरविंद और उनकी पत्नी शिवानी ने टीका लगवाने से मना किया। लेकिन जब आशा और एएनएम ने आश्वासन दिया कि सभी बच्चों का टीकाकरण होना है, इससे कोई नुकसान नहीं होता। इसके बाद पत्नी शिवानी प्राथमिक विद्यालय पर लगे शिविर में पहुंचकर बच्चे को वैक्सीन लगवाई। अरविंद का आरोप है कि वहां से निकलते ही उनके मासूम बच्चे को उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन को ऐसा लगा कि गर्मी के कारण ऐसा हो सकता है। लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा और एएनएम को इस बात की सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद और कोई इंजेक्शन नहीं लगेगा और कोई दवाई नहीं दी जाएगी। उनकी बातों पर भरोसा किया तो बच्चे की तबीयत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। अरविंद ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत कर जांच की मांग की है। चिकित्साधीक्षक सुल्तानगंज डॉक्टर पपेंद्र कुमार ने बताया कि जिस वॉयल से आरव को टीका लगा है उसी से चार और बच्चों को भी टीका लगाया गया है, बाकी सभी सुरक्षित हैं। मौत का कारण कुछ और हो सकता है।

----
मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। शुक्रवार को डब्लूएचओ की टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। वैक्सीनेशन से मौत का खतरा नहीं होता।
डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed