सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news electric shock one death

Mainpuri News: बिजली के खंभे से लगा करंट, युवक की मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news electric shock one death
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर निकला युवक बिजली के खंभे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
Trending Videos

गांव रामनगर अहिरवा निवासी 25 वर्षीय आशू एक चश्मे की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे वह कपड़े सुखाने के लिए घर के बाहर आया था, तभी घर के लगे बिजली के खंभे से छू गया। इससे आशू गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अचेत अवस्था में पड़ा देख, आननफानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। आशू अविवाहित था, एक बहन की शादी हो चुकी है, दो बहन और दो भाई हैं। हादसे में आशू की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed