{"_id":"69b9a5a6575945330507b674","slug":"mainpuri-news-road-accident-husband-wife-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-155807-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: डंपर की टक्कर से दंपती की मौत, दो घंटे तक नहीं उठने दिए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: डंपर की टक्कर से दंपती की मौत, दो घंटे तक नहीं उठने दिए शव
विज्ञापन
फोटो 6 मृतक संतोष देवी व ध्रुव सिंह चौहान। फाइल फोटो
विज्ञापन
किशनी। किशनी-मैनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इटावा के नगरिया सरावा निवासी 50 वर्षीय ध्रुव सिंह चौहान अपनी 45 वर्षीय पत्नी संतोषी देवी के साथ अलीगंज, एटा में बहन के घर जा रहे थे। डांडेहार गांव के पास मैनपुरी की ओर से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने एक अन्य डंपर को रोककर सड़क पर तिरछा खड़ा कर दिया और कांटे रखकर रास्ता बंद कर दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाम खुलवाने और शवों को हटाने का प्रयास किया तो लोगों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
दो घंटे बाद खुला मार्ग
करीब दो घंटे तक किशनी-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा रहा। प्रभारी निरीक्षक के काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। पुलिस ने सड़क से अवरोध हटाकर यातायात को सामान्य कराया।
बेटी के लिए रिश्ता देखने जा रहे थे दंपती
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक ध्रुव के परिजन ने बताया कि वह गुजरात के सूरत में पत्नी व पांच बच्चों दो बेटे व तीन बेटियों के साथ रह रहे थे। वहां साड़ी प्रिंट का काम करते थे, मकान बनवाने के लिए कुछ दिन पहले गांव आए थे। ध्रुव एक पुत्री की शादी कर चुके थे, वहीं एक बेटी के रिश्ते की बात चल रही थी। मंगलवार को बहन के घर जा रहे थे, वहां से मैनपुरी बेटी के लिए रिश्ता देखने के लिए जाने वाले थे। मगर, हादसे में दंपती की मौत हो गई।
-- -
पुलिस से छीन लिया शव, हुई झड़प
आक्रोशित लोग जाम लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे, उधर पुलिस ने शव को उठा लिया। जिससे भीड़ उग्र हो गई और पुलिस से शवों को छीन लिया गया, झड़प के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने स्थिति को संभाला। भाजपा नेता राहुल राठौर ने भी आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया।
-- -- -
वर्जन
थाना किशनी क्षेत्र में डंपर की टक्कर लगने से इटावा के रहने वाली दंपती की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजे गए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रामकृष्ण द्विवेदी, सीओ भोगांव।
Trending Videos