सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Suddenly number of followers started decreasing in Saakar Hari Ashram in Mainpuri

हाथरस हादसा: साकार हरि से अनुयायियों का मोह भंग, आश्रम में भीड़ हुई कम; सिर्फ सेवादार चुप्पी साधे कर रहे काम

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
सार

हाथरस हादसे के बाद साकार हरि से अनुयायियों का मोह भंग होता दिख रहा है। आश्रम में भीड़ कम हो गई है। सिर्फ सेवादार चुप्पी साधे काम कर रहे हैं। 

Suddenly number of followers started decreasing in Saakar Hari Ashram in Mainpuri
मैनपुरी के बिछवां स्थित भोले बाबा का आश्रम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बिछवां कस्बा स्थित साकार हरि के आश्रम से कोई संदेश न आने के बाद अचानक अनुयायियों की संख्या भी कम होने लगी है। सोमवार को काफी कम लोग ही आश्रम के आसपास दिखाई दिए। हालांकि पुलिस के पहरे में कोई कमी नहीं आई है। पुलिसकर्मी जागकर रात गुजार रहे हैं। वहीं सेवादार भी अपनी वफादारी साबित करते हुए चुप्पी साधे अपना काम कर रहे हैं।

Trending Videos


हाथरस कांड को 7 दिन बीत चुके हैं। मामले में जांच के लिए गठित विशेष जांच दल जांच के साथ ही रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है। उधर हाथरस पुलिस चिन्हित आरोपियों को जेल भेज रही है। इन सब के बीच कस्बा बिछवां स्थित आश्रम में बाबा की मौजूदगी को लेकर पहले दिन से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में पुलिस बल महलनुमा आश्रम को चारों ओर से घेर हुए हैं। वहीं खुफिया विभाग के लोग भी हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। आश्रम के अंदर का सच क्या है, इसको लेकर प्रशासन की ओर से लगातार साकार हरि के होने की बात से इन्कार किया जाता रहा है। 

दूसरी ओर आश्रम से एक पत्र का बाहर आना मौजूदगी का एहसास करा रहा है। फिलहाल अभी तक अनुयायी भी साफ तौर पर कुछ भी समझ नहीं पा रहे हैं। आश्रम और आसपास अनुयायियों की संख्या में सोमवार को कमी देखी गई। कुछ ग्रामीण ही आश्रम की ओर देखे गए। 

इन सब के बीच पुलिस के पहरे में कोई कमी नहीं आई है। पुलिसकर्मी दिन में तो ड्यूटी करते ही हैं लेकिन रात को भी जागकर गुजार रहे हैं। बात करें आश्रम के सेवादारों की तो सभी खुद को वफादार साबित करने के लिए साकार हरि के आश्रम में मौजूदगी को लेकर जुबान पर ताला लगाए अपनी ड्यूटी निभाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed