Hema Malini : मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने संसद में उठाई किसानों की आवाज
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लोकसभा में किसान क्रेडिट कार्ड के चलते किसानों को बैंकों में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लोकसभा में किसान क्रेडिट कार्ड के चलते बैंकों में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए सरकार से मिलने वाली सुविधाओं से खुश हैं, मगर वह क्रेडिट कार्ड बनवाने के वक्त बैंकों से लिए जाने वाले शुल्क को समाप्त कराने के लिए क्रेडिट कार्ड को ऑनलाइन बनाने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि किसानों को क्रेडिट कार्ड के लिए बैंकों से नियुक्त अधिवक्ताओं की फीस सहित नो-डियूज, प्रोसेसिंग फीस, फाइल चार्ज आदि देना पड़ता है। सांसद ने इसके स्थान पर किसानों से शपथ पत्र लेने का भी सुझाव दिया।
सांसद के सवाल का जवाब केंद्रीय राज्यमंत्री कृषि कैलाश चौधरी ने देते हुए बताया कि किसानों से कार्ड के लिए जो चार्जेस लिए जाते हैं, वह आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक लिए जाते हैं। अब उनको समाप्त कर दिया गया। यदि किसान यह सुविधा ऑनलाइन चाहते हैं तो वह ई-मित्र और सेंटर के जरिए भी अपना फार्म भर सकते हैं। सरकार किसानों के साथ पशु पालकों के लिए भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दे रही है।
मथुरा में इस सुविधा से पशुपालकों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा ने बताया कि समय-समय पर सांसद जनपद के किसान और हर वर्ग की समस्या को लोकसभा में उठाती रहती हैं।