{"_id":"69b1beccc2e6e822b20a9549","slug":"victim-arrived-on-stretcher-complaint-heard-three-hours-later-mathura-news-c-369-1-mt11009-143575-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: थानों में पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, एसएसपी कार्यालय स्ट्रेचर पर पहुंचा पीड़ित; तीन घंटे बाद सुनी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: थानों में पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, एसएसपी कार्यालय स्ट्रेचर पर पहुंचा पीड़ित; तीन घंटे बाद सुनी फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा में थानों पर सुनवाई न होने से परेशान एक घायल पीड़ित स्ट्रेचर पर लेटकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा। करीब तीन घंटे इंतजार के बाद एसएसपी ने उसकी शिकायत सुनकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एसएसपी कार्यालय स्ट्रेचर पर पहुंचा पीड़ित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के थानों में पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। थाना प्रभारियों की कार्यशैली से त्रस्त फरियादी एसएसपी कार्यालय पहुंच रहे हैं। यहां फरियादियों की भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि स्थानीय स्तर पर उनके साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है। आलम यह था कि बुधवार को स्ट्रेचर पर लेटा हुआ एक पीड़ित अपनी बारी के लिए तीन घंटे तक इंतजार करता रहा। एसएसपी श्लोक कुमार ने उसकी फरियाद सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।
वृंदावन के गौतम पाड़ा निवासी रूप किशोर गौतम ने बताया कि बीते माह उनके बच्चों का कॉलोनी के रहने वाले बच्चों से विवाद हो गया। इस मामले में उन्होंने वृंदावन कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उनपर जानलेवा हमला किया। स्थानीय पुलिस से उन्होंने सुरक्षा की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर वह बुधवार को परिजन के साथ स्ट्रेचर पर लेटकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे।
एसएसपी कार्यालय पर फरियादियों की भीड़ के कारण उन्हें करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसी तरह अन्य थानों से निराया मिलने पर फरियादी वरिष्ठ अधिकारियों के यहां न्याय की गुहार लगाने पहुंच रहे हैं। यह स्थिति थानेदारों कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।
Trending Videos