फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banke Bihari Corridor: अलौकिक स्वरूप में दिखेगा वृंदावन, रोड मैप हुआ तैयार... ब्रजवालों की होगी चांदी ही चांदी

Fri, 06 Jun 2025 12:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Jun 2025 12:26 PM IST
सार

Vrindavan News: बांकेबिहारी कॉरिडोर से  वृंदावन का अलौकिक स्वरूप ही नहीं निखरेगा, बल्कि ब्रज में रहने वाले लोगों को भी बड़ा फायदा होगा। यहां जितने अधिक श्रद्धालु आएंगे, उतना व्यापार भी बढ़ेगा। 
 

विज्ञापन
Banke Bihari Corridor to Unveil Divine Glory of Vrindavan Roadmap Finalized for Spiritual and Economic Growth
बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर (प्रस्तावित) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Banke Bihari Mandir: श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के साथ ही श्रीराधा-कृष्ण की लीला स्थली वृंदावन के अलौकिक स्वरूप को और निखारने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने पिछले कई माह की मशक्कत के बाद वृंदावन के विकास की योजना तैयार की है।


इससे न केवल कॉरिडोर के आसपास परिक्रमा मार्ग और यमुना के प्राचीन घाटों का पौराणिक स्वरूप देखने को मिलेगा, बल्कि वन-उपवन सहित अनेक जनसुविधाओं का भी विकास होगा। इससे कृष्ण भक्त आध्यात्मिक भूमि पर अद्भुत आनंद की अनुभूति कर सकेंगे। जिला प्रशासन और ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कॉरिडोर के साथ ही वृंदावन के विकास का भी रोड मैप तैयार किया है। इसकी जानकारी दो दिन पहले पर्यटन सुविधा केंद्र पर व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी दी थी।

ये भी पढ़ें -  UP: जम्मू से लापता सीआरपीएफ जवान दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिले, ऐसी हो गई थी हालत...देखकर रो पड़े घरवाले

 
Banke Bihari Corridor to Unveil Divine Glory of Vrindavan Roadmap Finalized for Spiritual and Economic Growth
बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस योजना के तहत कॉरिडोर के सामने ही यमुना पर भव्य सिग्नेचर ब्रज भी बनेगा, जो वृंदावन में वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करेगा। कॉरिडोर के निकट ही यमुना रिवर फ्रंट विकसित होगा। परिक्रमा मार्ग के विकास के लिए भी योजना तैयार की गई है। इनके साथ ही पर्यटकों की सुविधाओं के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि कॉरिडोर बनने के साथ ही आध्यात्मिक नगरी वृंदावन में विकास कार्यों की नवीन शृंखला शुरु होगी।

 
Banke Bihari Corridor to Unveil Divine Glory of Vrindavan Roadmap Finalized for Spiritual and Economic Growth
बांकेबिहारी मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर बनने के बाद मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को संख्या में इजाफा होगा। इससे पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का भी रास्ता सुगम होगा। वर्तमान स्थिति के सापेक्ष दोगुनी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। 

ये भी पढ़ें -  UP: टावर पर चढ़ा हनुमान भक्त नौशाद, चारपाई डालकर ऊपर ही सो गया...वजह जान रह जाएंगे हैरान


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Banke Bihari Corridor to Unveil Divine Glory of Vrindavan Roadmap Finalized for Spiritual and Economic Growth
बांके बिहारी मंदिर में सजा फूल बंगला
स्थानीय प्रशासन और कारोबारियों का मानना है कि जैसे-जैसे सुविधाओं में विस्तार होता है। लोगों का रुझान उन स्थानों के प्रति बढ़ता है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर इसका ताजा उदाहरण है। वहां अब दोगुनी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रीबांके बिहारी की धूम विदेशों में भी है। काशी नरेश से ज्यादा वृंदावन के बांके के भक्त दुनिया में हैं।


 
विज्ञापन
Banke Bihari Corridor to Unveil Divine Glory of Vrindavan Roadmap Finalized for Spiritual and Economic Growth
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर के बाहर लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : mathura
यह दावा पर्यटन विभाग के आंकड़े बताते हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में मथुरा जिले में करीब 21.96 करोड़ श्रद्धालुओं आए हैं। इसमें सबसे अधिक 2.55 करोड़ श्रद्धालु वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इसमें 70 हजार विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में आगरा के बाद सबसे अधिक विदेशी मथुरा में आते हैं। ब्रज में आने वाले भारतीय और विदेशी श्रद्धालुओं के लिए वृंदावन के श्री बांके बिहारी सबसे प्रमुख हैं। इसके अलावा गोवर्धन, कुसुम सरोवर, राधाकुंड, गोकुल, बरसाना, नंदगांव, महावन भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: साइबर ठगी का शिकार होने के तुरंत बाद करें ये काम, खाते में वापस आ जाएगी रकम...बचने का ये है अचूक हथियार

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed