सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   467 policemen received AI training badges

Mau News: 467 पुलिसकर्मियों को मिला एआई प्रशिक्षण बैज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
467 policemen received AI training badges
विज्ञापन
पुलिस लाइन में मंगलवार को एआई आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि साधना सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने तकनीकी सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है।
Trending Videos

ऑनलाइन मंच के माध्यम से चल रहे इस विशेष अभियान में पुलिस कार्यालयों के कर्मियों को भी मुख्यधारा के प्रशिक्षण से जोड़ा गया। इस दौरान करीब 467 पुलिसकर्मियों को एआई प्रशिक्षण बैज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बैज उनकी आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति दक्षता का प्रमाण है। प्रशिक्षण के दौरान डेटा मैनेजमेंट, साइबर सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में एआई के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि पुलिस बल भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार रहे।
उन्होंने कहा कि साधना सप्ताह का लक्ष्य केवल तकनीकी ज्ञान देना नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों के भीतर कर्मयोगी का भाव जागृत करना है। यह विशेष प्रशिक्षण अभियान आगामी 10 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed