सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Open transformer lying on the ground for 15 years

Mau News: 15 साल से जमीन पर रखा खुला ट्रांसफॉर्मर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Open transformer lying on the ground for 15 years
विज्ञापन
वलीदपुर नगर पंचायत के मोहल्ला भिट्टी पर बीते 15 साल से जमीन पर और खुले में रखा 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। ट्रांसफॉर्मर के चारों तरफ सुरक्षा की कमी के कारण मवेशियों की मौत हो चुकी है।
Trending Videos

मोहल्ला के सरफराज, मोबिन, रिजवान, इजहार, आरीफ़ और शमसूलहक ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के चारों तरफ जाली नहीं लगाई गई है। इसके बगल से रास्ता भी गुजरता है। लोग आते-जाते हैं और जानवर खुले ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंच जाते हैं, जहां बिजली लगने से उनकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत कई बार लिखित और मौखिक रूप से वलीदपुर बिजली उप केंद्र में की गई, लेकिन विभाग न तो इसे चबूतरे पर ऊंचा कर रहा है और न ही इसके चारों तरफ लोहे की जाली लगवा रहा है।
एसडीओ कृष्ण यादव ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। इसकी जांच करवा कर ट्रांसफॉर्मर को चबूतरे पर ऊपर रखवाया जाएगा और चारों तरफ लोहे की जाली लगवाई जाएगी ताकि लोग सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed