{"_id":"69d5595990d239a8160489b8","slug":"the-childrens-captivating-performances-received-a-standing-ovation-mau-news-c-295-1-svns1028-143515-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर खूब बजी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर खूब बजी तालियां
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मालव में मंगलवार को वार्षिकोत्सव और शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
बच्चों ने स्वच्छता अभियान पर आधारित प्रस्तुति और मोबाइल बुरी बला जैसे सामाजिक संदेश देने वाले नाट्य मंचन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों में बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता स्पष्ट रूप से झलकी।
शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में कक्षा छठवीं, सातवीं और आठवीं के क्रमशः दिव्यांशु मौर्य, पिहू शर्मा और अंशु मौर्य को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा गौरी, अंकिता, शालिनी, रंजना, शिवांश और वीरवंत को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अंशु, विपुल, अंकिता, प्रियांशु एवं शनि राजभर को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग पठन-पाठन के साथ-साथ सहगामी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विशिष्ट अतिथि शशिभूषण राय, संजय कुमार तिवारी और पवन कुमार गुप्ता ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर चंद्रभूषण सिंह, इंद्रजीत मौर्य, रामप्रवेश सिंह, सर्वेश तिवारी, अखिलेश मौर्य, अमर सिंह, रामसहाय आदि शामिल थे।
Trending Videos