{"_id":"69d62f554605c0e5df08d727","slug":"video-farmers-upset-over-undetermined-share-allocation-stage-protest-at-kasimabad-tehsil-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंश निर्धारण न होने से नाराज किसान, कासिमाबाद तहसील पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंश निर्धारण न होने से नाराज किसान, कासिमाबाद तहसील पर किया प्रदर्शन
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर बुधवार को किसानों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसान नेता टिकैट लल्लन सिंह यादव के नेतृत्व में परजीपाह गांव के दर्जनों किसान तहसील पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
किसानों का आरोप है कि कासिमाबाद के धरवार कला से रसड़ा तक धर्मार्थ योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है।जिसमें कई किसानों की जमीन शामिल है। बावजूद इसके न तो जमीन का अंश निर्धारण किया गया है और न ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की गई है। किसानों का कहना है कि बिना रजिस्ट्री कराए ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है।जिससे वे आक्रोशित हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित पी डब्लू डी विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्हें लेखपाल से अंश निर्धारण कराए जाने की बात कही जाती है जबकि लेखपाल से संपर्क करने पर फोन तक नहीं उठाया जाता। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार दौड़ाया जा रहा है। जिससे वे परेशान हो चुके हैं।नाराज किसानों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मांग की कि उनकी चिन्हित भूमि का जल्द अंश निर्धारण कराया जाए।रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर उचित मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन में भोला प्रजापति, ननकू प्रजापति, रामचंद्र, ललित, राम कठिन, मुखुराम, जितेंद्र राम, रमेश राम, त्रिभुवन, गुलाबचंद, सुनील, उर्मिला सहित अन्य किसान मौजूद रहे। इस संबंध में कासिमाबाद तहसीलदार कौशल चौरसिया ने बताया कि मामले में लेखपाल से बात कर किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।