{"_id":"69d6509299b2e2909b021824","slug":"video-commercialization-of-education-is-extremely-dangerous-for-the-countrys-democracy-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"देश की लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है शिक्षा का व्यवसायीकरण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है शिक्षा का व्यवसायीकरण, VIDEO
हिंदू जागरण समिति के प्रांत मंत्री अमित वर्मा के नेतृत्व में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण और निजी स्कूलों के मनमानी के खिलाफ बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी किया।
हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा का व्यवसायीकरण देश की लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है। आज शिक्षा सेवा की जगह व्यापार बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों द्वारा प्रतिवर्ष मनमाने ढंग से फीस बढ़ाई जा रही है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और जरुरतमंद परिवार के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लगातार वंचित होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में निम्न, मध्यम वर्ग के परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना बेहद कठिन हो गया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष छात्र और छात्राओं के पाठ्यक्रम और पुस्तकों को बिना ठोस कारण के बदल दिए जा रहे है। इस अवसर पर योगेंद्र प्रजापति, गुलशन राजभर, विजय रंजन सिंह, रामाशीष यादव, अनुराग बर्नवाल, रवि शंकर साहू, वीरेंद्र पासवान, सुधीर राजभर, संदीप राजभर, सोनू खरवार, गोलू सोनकर, कृष्णा गोड़, अंकित प्रजापति, राज श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।