Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
Farmers Submit Five-Point Memorandum to SDM Regarding Shortage of Gunny Bags at Procurement Centers in mau
{"_id":"69d62fed86ba37ef9e041405","slug":"video-farmers-submit-five-point-memorandum-to-sdm-regarding-shortage-of-gunny-bags-at-procurement-centers-in-mau-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: क्रय केंद्रों पर बोरे की समस्या को लेकर किसानों ने एसडीएम को सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: क्रय केंद्रों पर बोरे की समस्या को लेकर किसानों ने एसडीएम को सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन
मऊ जिले में उत्तर प्रदेश किसान सभा की घोसी तहसील इकाई के किसान नेता शेख हिसामुद्दीन के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही पांच सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को सौंपा। इस मौके पर किसान नेता शेख हिसामुद्दीन ने कहा कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कृषि कार्य पर निर्भर है। संसद और विधानसभा में 80 फीसदी प्रतिनिधि किसानों के सहयोग से चुने जाते हैं, लेकिन वहां पहुंचकर किसान हित की बात न कर देशी और विदेशी कॉरपोरेट कंपनियों के दबाव में किसान विरोधी नीतियों का समर्थन करते हैं। तहसील क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरे की उपलब्धता का बहाना बताकर किसानों को बिचौलियों के माध्यम से औने पौने दाम पर गेहूं बेचने को मजबूर किया जा रहा है। किसान नेताओं ने क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरा और सुतली उपलब्ध कराया जाए। गेहूं खरीद के 24 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खाते में पैसा भेजा जाए। बिचौलियों की लूट से किसानों को बचाया जाए। किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में किसान सभा जिलाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, राजकुमार भारती, हाजी गुफरान, उदय नारायण राय, जयराम यादव, जावेद आलम, मोहम्मद रज़ा, अखिलेंद्र प्रताप, घनश्याम यादव, फूलचंद यादव, मुन्ना यादव, साकिब, इमरान आदि शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।