{"_id":"6a78cd5ae49c8e0605095287","slug":"bharat-bhaiya-along-with-his-supporters-joined-the-bsp-mau-news-c-295-1-mau1002-150082-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: भरत भैया ने समर्थकों संग थामा बसपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: भरत भैया ने समर्थकों संग थामा बसपा का दामन
विज्ञापन
मधुबन के गांधी मैदान में बसपा की रैली को संबोधित करते भरत भैया।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। भाजपा में रहे भरत भैया ने रविवार को 611 समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। विधानसभा चुनाव 2022 में मधुबन से निर्दल प्रत्याशी रहे भरत भैया टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद बसपा के पूर्वांचल प्रभारी एवं एमएलसी दिनेश चंद्रा ने उन्हें मधुबन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया।
मधुबन नगर पंचायत के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। पर्याप्त कुर्सियां नहीं होने के कारण कई लोगों ने धूप में खड़े होकर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का संदेश सुना। दिनेश चंद्र ने भरत भैया को जिताने और प्रदेश में पांचवीं बार मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि 2027 में एक बार फिर प्रदेश में मायावती की सरकार बनने जा रही है। सरकार कैसे चलाया जाता है, यह कोई मायावती से सीखे।
भरत भैया ने कहा कि उन्होंने भाजपा में 27 वर्षों तक एक सेवक के रूप में काम किया, लेकिन पार्टी ने उन्हें जनसेवा का अवसर नहीं दिया। अब बसपा ने उन्हें जनता की सेवा करने का मौका दिया है। संवाद