फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Party workers should strengthen the organization at the booth level: Bichhelal Rajbhar

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करंे कार्यकर्ता : बिच्छेलाल राजभर

Mon, 10 Aug 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Party workers should strengthen the organization at the booth level: Bichhelal Rajbhar
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक सभागार में सुभासपा की बैठक को संबो​धित करते एमएलसी बिच्छेलाल राजभर। संव
करहां। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक सभागार में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बिच्छेलाल राजभर ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एमएलसी बिच्छेलाल राजभर ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सेक्टर अध्यक्षों और बूथ प्रभारियों से गांव-गांव चौपाल लगाने, लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सुभासपा की भूमिका आने वाले समय में और मजबूत होगी। सुभासपा जिस गठबंधन के साथ रहेगी, प्रदेश में उसी गठबंधन की सरकार बनेगी। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और विधायक जैसे पदों पर भी उसी गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी।
बैठक में आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने, नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने और गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश राजभर, विधानसभा अध्यक्ष मंगल राजभर, विधानसभा प्रभारी संतोष मास्टर, सुनील कुमार, महिला विधानसभा अध्यक्ष सुनीता चौहान, जिला महासचिव आशुतोष राजभर, युवा मंच जिलाध्यक्ष प्रमोद राजभर, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजीत राजभर, जिला उपाध्यक्ष कौशिकांत राजभर और मुन्ना यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed