सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Candidates will have to write their roll number on every page of the answer sheet.

Mau News: परीक्षार्थियों को उत्तरपुस्तिका के हर पन्ने पर लिखना होगा रोल नंबर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Candidates will have to write their roll number on every page of the answer sheet.
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में परीक्षार्थियों को अपनी उत्तरपुस्तिका के हर एक पन्ने पर अपना अनुक्रमांक लिखना अनिवार्य होगा। उत्तरपुस्तिका का कोई भी पन्ना फाड़ना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
Trending Videos

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है, लेकिन तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल के 37431 और इंटरमीडिएट के 38977 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उत्तरपुस्तिका का कोई भी पन्ना फाड़ना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा परीक्षार्थी उत्तरपुस्तिका के अंदर कहीं भी अपना नाम या पहचान संबंधी कोई चिह्न बनाना प्रतिबंधित रहेगा।
परीक्षार्थियों को अपनी उत्तरपुस्तिका के हर एक पन्ने पर अपना अनुक्रमांक लिखना अनिवार्य किया गया है। कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों को रोल नंबर लिखने की स्पष्ट जानकारी देंगे, ताकि किसी भी तरह की त्रुटि न हों।
परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों को रोल नंबर लिखने की जानकारी देने के लिए विभाग को दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को अपनी उत्तरपुस्तिका के हर एक पन्ने पर अपना अनुक्रमांक लिखे जाने के मामले में सभी केंद्र व्यवस्थापकों सहित सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed