{"_id":"698cd52fab4f2d7acf0e5237","slug":"dm-inspected-pardahan-block-office-mau-news-c-295-1-svns1028-140712-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डीएम ने किया परदहां ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डीएम ने किया परदहां ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विकासखंड परदहां कार्यालय में पहुंचकर अलग अलग पटलों की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने स्थापना रजिस्टर,सर्विस बुक, योजनाओं की प्रगति, शिकायत पंजिका सहित मनरेगा पटल पर मनरेगा से संबंधित रजिस्टर, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित पत्रावली तथा व्यक्तिगत पत्रावलियों की भी जांच की।
शिकायत पंजिका का ठीक ढंग से रखरखाव ना होने पर उन्होंने संबंधित पटल सहायक एवं खंड विकास अधिकारी को इसे दुरुस्त कर एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने विकासखंड में स्थित अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के बेहतर रख रखाव तथा अभिलेखों से संबंधित मूल रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि एसआईआर के तहत नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई में प्रगति के संबंध में भी संबंधित एईआरओ से जानकारी ली।
करीब एक घंटे के निरीक्षण के बाद वह ग्राम पंचायत रणवीरपुर में पहुंचकर जन चौपाल कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम वासियों द्वारा वरासत की समस्या, खराब चक रोड एवं हैंडपंप आदि की शिकायतें की गई।
इसके संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं पेंशन तथा राशन कार्ड धारकों से भी वार्ता की। इस दौरान परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending Videos