सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Committees formed in 42 government offices and private institutions

Mau News: 42 सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थानों में समिति गठित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Committees formed in 42 government offices and private institutions
विज्ञापन
कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 के तहत 10 या अधिक कर्मचारियों वाले सभी सरकारी और निजी संस्थानों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य है।
Trending Videos

अब तक मऊ जिले के 42 सरकारी कार्यालयों और 12 निजी संस्थानों में समिति का गठन हुआ है। इन सभी जगहों पर शी बॉक्स साइट एक्टिव कर दी गई है। कार्यस्थल पर किसी तरह की समस्या आने पर महिलाएं यहां शिकायत दर्ज कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समिति कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों की जांच करेगी और पीड़ित की गोपनीयता बनाए रखते हुए 90 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
समस्या की सुनवाई कर समिति रिपोर्ट पेश करेगी। फिर उसी आधार पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई तय की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता मिश्रा ने बताया कि आंतरिक समिति की अध्यक्षता एक वरिष्ठ महिला कर्मचारी करेगी। पीड़ित महिला घटना के 3 महीने के भीतर लिखित शिकायत कर सकती है।
यदि संस्थान में समिति नहीं है या कार्रवाई नहीं होती, तो महिला शी-बॉक्स पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकती हैं, जो सीधे संबंधित मंत्रालय या विभाग को भेजी जाती है।
यदि उत्पीड़न करने वाला व्यक्ति संस्थान के बाहर का है, तो भी आंतरिक समिति को जांच करने का अधिकार है। समिति में कम से कम आधे सदस्य महिलाएं होनी चाहिए और एक बाहरी सदस्य होना अनिवार्य है। यह समिति यौन उत्पीड़न के मामलों की निष्पक्ष सुनवाई के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed