{"_id":"6a78cec07e2c382d4800e729","slug":"fir-registered-against-mother-son-duo-for-swindling-crores-by-luring-victims-with-promises-of-profit-in-forex-gold-trading-mau-news-c-295-1-mau1002-150038-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फॉरेक्स-गोल्ड ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, मां-बेटे पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फॉरेक्स-गोल्ड ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, मां-बेटे पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। फॉरेक्स और गोल्ड ट्रेडिंग में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 20 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सहादतपुरा निवासी हरीश्चंद्र लाल श्रीवास्तव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम रानीपुर थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी उमाकांत राजबहादुर सिंह और उसकी मां प्रभावती देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर की है।
पीड़ित हरीश्चंद्र लाल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी मां-बेट पिछले पांच वर्षों से उनके मकान में किराये पर रह रहा था। लंबे समय तक साथ रहने के दौरान उसने परिवार में घुल-मिलकर विश्वास कायम कर लिया। आरोप है कि इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए उसने खुद को फॉरेक्स और गोल्ड ट्रेडिंग का विशेषज्ञ बताया और निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का लालच दिया।
हरीश्चंद्र लाल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने उनके परिवार से ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर करीब 30 लाख रुपये लिए। मकान के दूसरे किरायेदार बलराम सिंह और उनके रिश्तेदार भी उसके झांसे में आ गए। उनसे भी करीब 15 लाख रुपये लेने का आरोप है। इसके अलावा शहर के 20 से अधिक लोगों से भी रकम लिए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
आरोपी ने लोगों से रकम लेने के लिए ऑनलाइन माध्यमों और चेक का इस्तेमाल किया। जब लोगों को रकम वापस नहीं मिली और आरोपी से संपर्क नहीं हो सका, तब उन्हें कथित ठगी का पता चला। मामले की जांच-पड़ताल करने पर आरोपी के बैंक खातों में भी कोई धनराशि शेष नहीं होने की जानकारी सामने आई। पुलिस अब लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दो जून की शाम करीब चार बजे उमाकांत राजबहादुर सिंह दवा कराने का बहाना बनाकर अपनी मां, जरूरी कपड़े और लैपटॉप लेकर घर से निकल गया। इसके बाद काफी समय बीतने पर उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। आरोप है कि उसका व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम भी बंद हो गया। संपर्क टूटने के बाद निवेश करने वाले लोगों को ठगी की आशंका हुई।
पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शिकायतकर्ता ने कुल मिलाकर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। आरोपी अपनी मां के साथ इतने दिनों से कहां है, उसकी छानबीन की जा रही है। उसके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के आधार पर जांच की जा रही है।- नितेश प्रताप सिंह, सीओ सिटी