सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In the first phase of the census, house lists will be prepared from May 22 to June 20.

Mau News: जनगणना के पहले चरण में 22 मई से 20 जून तक मकानों की सूची बनेगी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
In the first phase of the census, house lists will be prepared from May 22 to June 20.
विज्ञापन
जनगणना की तैयारियों के संबंध में शनिवार को सदर तहसील सभागार में डिप्टी डायरेक्टर जनगणना, आजमगढ़ मंडल हेमंत वर्मा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बताया कि जनपद में जनगणना के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण 22 मई से 20 जून तक होगा।
Trending Videos

बैठक में तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की गई। जनगणना में सुपरवाइजरों की नियुक्ति व प्रशिक्षण तथा विभिन्न चरणों के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी सहायकों को पोर्टल पर की जाने वाली विभिन्न प्रकार की प्रविष्टियों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान तहसीलदार शैलेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed