{"_id":"69da953117470292660ce743","slug":"woman-thrown-out-of-house-after-15-years-of-marriage-fir-lodged-mau-news-c-295-1-mau1002-143775-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शादी के 15 साल बाद महिला को घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शादी के 15 साल बाद महिला को घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी नीतू जायसवाल की शिकायत और एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में शुक्रवार की शाम पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोप है कि रोजगार करने के लिए ससुराल पक्ष के लोग पिता से दो लाख रुपये की मांग करते थे। नहीं देने पर मारपीट कर तीन बेटों के साथ घर से निकाल दिया।
प्राथमिकी के अनुसार नीतू जायसवाल की शादी 23 नवंबर 2008 को आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी मनीष जायसवाल से हुई थी।
शादी में पिता ने उपहार स्वरूप बाइक, एक लाख रुपये नगद, पति को सोने की चेन, अंगूठी, बेड, अलमारी सहित अन्य घरेलू सामान दिया था। विदाई के समय पति और ससुर प्रदीप जायसवाल दो लाख रुपये की मांग करने लगे। पैसा नहीं देने पर विदाई करने से मना कर दिया था।
पिता और रिश्तेदारों के समझाने पर विदाई हुई। ससुराल जाने पर कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा, फिर पति, ससुर, देवर अजीत और ननद अनीता दो लाख रुपये लाने के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। इस बीच तीन बेटे हुए।
रोजगार करने के लिए बार-बार पति पैसों की मांग करते थे। मना करने पर 14 दिसंबर 2023 को मारपीट कर सभी आभूषण छीन लिए और तीन बेटों के साथ घर से निकाल दिया।
इस बीच कई बार पंचायत हुई, लेकिन उन्होंने रखने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos