{"_id":"69b70f8b1a75659a5f04544a","slug":"jewelry-stolen-at-mass-wedding-four-women-arrested-8-lockets-recovered-mau-news-c-295-1-mau1001-142308-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सामूहिक विवाह में गहने चोरी, चार महिलाएं गिरफ्तार, 8 लॉकेट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सामूहिक विवाह में गहने चोरी, चार महिलाएं गिरफ्तार, 8 लॉकेट बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर, गोरखपुर, कोपागंज और दोहरीघाट की चार महिलाएं बिना बुलाए पहुंची थीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली के देवलास में आयोजित सामूहिक विवाह में गहनों की चोरी के आरोप में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ लॉकेट जब्त किया है। आरोपियों की पहचान दोहरीघाट के पाउस निवासी लक्ष्मी, कासिमाबाद गाजीपुर के रामबीर गांव निवासी गुड्डी, गोरखपुर के बड़हलगंज के संसार पट्टी निवासी खुशबू और कोपागंज की वंदना के रूप में हुई है। आयोजकों ने पुलिस को बताया कि कार्यक्रम में आए आगंतुकों की पहचान की गई। चारों आरोपियों की पहचान की गई। ये बिना बुलाए कार्यक्रम में आई थीं।
कार्यक्रम के संचालक स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के प्रबंधक रामप्रवेश यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिलाओं को न्यायालय चालान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च को देवलास में सामूहिक विवाह था। इसमें हिस्सा लेने वाले वर बधू पक्ष से सैकड़ों महिलाएं आई थीं। इस बीच देवकली निवासी राधिका, चक्बरबोझी गांव निवासी सरिता, आरीपुर निवासी राधिका, दोहरीघाट के गोठा निवासी सुशीला, मुस्कुरा गांव की रहने वाली सीमा, आरीपुर गांव निवासी प्रतिमा, बरबोझी निवासी सुनीता और सलेमपुर गांव की ज्ञानमती का सोने का लॉकेट चोरी हो गया। आठ महिलाओं का लॉकेट गायब होने की जानकारी के बाद समारोह स्थल पर हड़कंप मच गया। आयोजकों ने एक-एक महिलाओं की पहचान की तो चोरी के आरोपियों की पहचान हुई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पकड़ कर कोतवाली लाई। तलाशी में चारों महिलाओं के पास से चोरी का आठ लॉकेट बरामद हुआ। इस बारे में कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि सामूहिक विवाह में चोरी की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चार संदिग्ध महिलाओं को कोतवाली लाकर पूछताछ किया। इनके पास से चोरी का आठ लॉकेट बरामद हुआ है। कार्यक्रम के आयोजन की शिकायत पर चार महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायालय चालान किया गया है।
Trending Videos