सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road begins to crumble just 10 days after repair, corruption suspected

Mau News: मरम्मत के 10 दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़क, भ्रष्टाचार की आशंका

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Road begins to crumble just 10 days after repair, corruption suspected
निर्माण के 15 दिन बाद ही उखड़ने लगी लठियां मौजा स्थित मुगेसर-लठियां सड़क मार्ग की गिट्टियां।संव
विज्ञापन
- शारदा सहायक खंड-32 के रईसा माइनर के किनारे 1 किमी सड़क की 15 दिन पहले हुई थी मरम्मत
Trending Videos

मझवारा। शारदा सहायक खंड-32 के शाखा रईसा माइनर के किनारे एक की सड़क मरम्मत के 10 दिन बाद ही उखड़ने लगी है। इससे गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए कार्यदायी संस्था का भुगतान रोकने की मांग की है।
घोसी के सिकरौरा से लठिया होते हुए मुंगेसर तक मझवारा को जोड़ने के लिए वर्ष 2007 में रईसा माइनर के किनारे एक किमी तक कच्चे मार्ग को पिच बनाया गया था, माइनर पर आगे का रास्ता कच्चा है। समय बीतने के साथ पिच उखड़ गई थी, फरवरी के अंतिम सप्ताह में मरम्मत कराई गई। सड़क 10 दिन बाद ही उखड़ने लगी। क्षेत्र के रामफल मौर्य, मुकेश राय, रामनारायण, आनंद यादव, राहुल राय, जगदीश प्रसाद आदि लोगों ने बताया कि मार्ग से दरियाबाद, दादनपुर, मझवारा सहित 10 से अधिक गांव के लोग घोसी तहसील आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर सड़क को दुरुस्त करने की मांग पर मुंगेसर नहर पुल से लठिया तक एक किमी तक मरम्मत कराई गई। गुणवत्ता खराब होने पर वाहनों के गुजरते ही सड़क उखड़ने लगी। कई जगहों पर पिच ने गिट्टियों का साथ छोड़ दिया है। सभी ने कार्यदायी संस्था का भुगतान रोकने और दोबारा मरम्मत कराने की मांग की है।
-------
कोट -
रईसा माइनर के किनारे बदहाल सड़क की मरम्मत कराई गई थी। यदि पिच उखड़ रही है तो, कार्यदायी संस्था से बात करके दोबारा मरम्मत कराई जाएगी।
- शिवशंकर कुमार, सहायक अभियंता, शारदा सहायक खंड-32, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed