सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The young man hanged himself while his parents were at the market.

Mau News: माता-पिता गए थे बाजार, युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself while his parents were at the market.
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी बबलू गुप्ता (25) ने फंदा लगाकर शनिवार की शाम खुदकुशी कर ली। परिजनों ने रस्सी काटकर नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेजवा दिया।
Trending Videos

बबलू के पिता चतुरी गुप्ता ने बताया कि वो पत्नी कुसुम के साथ शनिवार की शाम रतनपुरा बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। शाम सात बजे लौटे तो बेटा कहीं दिखाई नहीं दिया। हम पति, पत्नी कमरे में गए तो देखा कि बबलू पंखे पर बने नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटक रहा था। उन्होंने बताया कि बेटा मानसिक रूप से कमजोर थाा। वह काफी परेशान रहता था। वो तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जबकि उसकी चार बहनों में तीन की शादी हो चुकी है। एक की शादी अभी होनी बाकी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया है। परिजनों ने बेटे के अस्वस्थ होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed