सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lekhpal arrested for taking bribe of Rs 5000 for measurement, partner absconding

Mau News: पैमाइश के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, साथी फरार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrested for taking bribe of Rs 5000 for measurement, partner absconding
रिश्वत लेते गिरफ्तार लेखपाल अनिल कुमार। - फोटो : इकौना पीएचसी में हनुमान जी की पूजा करते चिकित्सक व अन्य।
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के कटघरा महलू गेट के पास मंगलवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए लेखपाल अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से केमिकल लगे पांच हजार रुपये के नोट बरामद किए गए।

उसके साथ मौजूद दूसरा लेखपाल नीरज कुमार चौधरी मौके से फरार हो गया। पुलिस दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
आजमगढ़ एंटी करप्शन टीम के प्रभारी हरिशंकर कुमार शुक्ला ने बताया कि मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर कसायर (कैथवली) निवासी महेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जमीन की पैमाइश कराने के लिए हल्का लेखपाल तहसील क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी अनिल कुमार द्वारा पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos

शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जांच की। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की योजना बनाई गई। मंगलवार दोपहर दोहरीघाट-मधुबन मार्ग स्थित कटघरा महलू गेट के पास घेराबंदी कर अनिल कुमार को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते समय पकड़ लिया गया।
टीम ने मौके से रिश्वत में लिए गए रुपये भी बरामद कर लिए। मखमेलपुर हल्का के लेखपाल नीरज कुमार चौधरी मौके से भागने में सफल रहे। उनके खिलाफ भी जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed