{"_id":"6a0cadb6ffbaf0de23071d19","slug":"mohammadia-sporting-club-kopaganj-captured-the-trophy-mau-news-c-295-1-svns1028-145763-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मोहम्मदिया स्पोर्टिंग क्लब कोपागंज ने ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मोहम्मदिया स्पोर्टिंग क्लब कोपागंज ने ट्रॉफी पर किया कब्जा
विज्ञापन
अदरी में चल रहे स्व.राजकुमार जायसवाल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में खेलते अदरी और
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदरी नगर पंचायत स्थित हुसैनाबाद बड़ी ईदगाह के पास चल रही स्व. राजकुमार जायसवाल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार शाम बुनकर यूनाइटेड क्लब अदरी और मोहम्मदिया स्पोर्टिंग क्लब कोपागंज के बीच खेला गया।
दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने चार-चार गोल कर मैच 4-4 से बराबरी पर समाप्त किया, जिसके बाद मुकाबले का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से किया गया। इसमें मोहम्मदिया स्पोर्टिंग क्लब कोपागंज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फाइनल मुकाबले में पहले हाफ में अदरी की ओर से हसान ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके कुछ देर बाद कोपागंज की ओर से आरिस ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन
कुछ मिनट बाद कोपागंज के अल्कमा ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद अदरी के हसान ने दूसरा गोल कर मुकाबला 2-2 से बराबर कर दिया।
दूसरे हाफ में कोपागंज के हारिस ने गोल कर टीम को 3-2 की बढ़त दिलाई। इसके बाद अल्कमा ने एक और गोल कर बढ़त 4-2 कर दी। हालांकि अदरी की ओर से शाहिद ने लगातार दो गोल कर मुकाबला 4-4 से बराबरी पर ला दिया।
निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें कोपागंज की टीम ने अदरी को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि किशन जायसवाल ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है। खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
खेल के निर्णायक मोईद और कमेंटेटर मेराज रहे। इस अवसर पर चंदन गुप्ता, चून्नू अंसारी, अबू शहमा, इब्राहिम, अबुजर, नईम, जावेद और मोहम्मद आरुन आदि मौजूद रहे।

Trending Videos