सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The widening of the Kopaganj-Kasara road will be completed in nine months.

Mau News: नौ महीने में पूरा करना होगा कोपागंज-कसारा मार्ग का चौड़ीकरण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The widening of the Kopaganj-Kasara road will be completed in nine months.
विज्ञापन
शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग की पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क निर्माण कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रहें।

नए नियम के तहत लोक निर्माण विभाग को 20 करोड़ रुपये से कम लागत वाली परियोजनाएं नौ माह में पूरी करनी होंगी। इसी नियम के तहत 9.49 करोड़ रुपये से स्वीकृत कोपागंज-कसारा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को विभाग को अगले नौ माह में पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनराशि स्वीकृत होने के एक माह बाद 5.5 किमी लंबी सड़क के लिए तकनीकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में बरसात के तीन माह कार्य में बाधा बन सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

शासन से जारी समय सीमा के अनुसार 20 करोड़ रुपये तक के कार्य नौ माह में, 20 करोड़ से 100 करोड़ रुपये तक के कार्य 15 माह में पूरे किए जाएंगे। वहीं 100 करोड़ से 300 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को 18 माह और 300 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले कार्यों को 24 से 30 माह में पूरा करना होगा।
कोपागंज से कसारा तक 5.5 किमी लंबी सड़क पिछले नौ वर्षों से बदहाल है। सड़क को नए सिरे से बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड ने वर्ष 2021 से लगातार चार बार प्रस्ताव भेजा था।
बीते मार्च माह के अंतिम सप्ताह में चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से 9.49 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। कार्य शुरू कराने के लिए मई माह में टेंडर प्रक्रिया हुई है। नियमानुसार टेंडर होने के नौ माह के भीतर कार्य पूरा करना होगा, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
निर्माण खंड के सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि अभी तक शासन द्वारा जारी नई समय सीमा संबंधी आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। सड़क निर्माण के लिए 12 माह की अवधि का टेंडर हुआ है। नया शासनादेश मिलने पर इसमें संशोधन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed