सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Ground Report: Reality of Development Claims, What People Say on Stadium and Mahadev Dham Facilities

Mau Ground Report: मऊ के विकास के दावों की हकीकत? महादेव धाम के विकास और स्टेडियम की सुविधाओं पर क्या बोले लोग

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 06 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

अमर उजाला टीम ने यूपी के मऊ जिले में चुनावी सरगर्मी पर पड़ताल की। योगी सरकार द्वारा दी गई मऊ को स्टेडियम की सौगात को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा मऊ महादेव धाम के विकास और सुविधाओं पर भी बात की गई।

Mau Ground Report: Reality of Development Claims, What People Say on Stadium and Mahadev Dham Facilities
Mau Ground Report - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, अमर उजाला की टीम ने मऊ पहुंचकर चुनावी सरगर्मी का जायजा लिया। टीम ने स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत की। उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और चुनावी मुद्दों को समझने की कोशिश की। शहर की गलियों से लेकर गांवों तक, जनता के मन की बात जानने के लिए यह पड़ताल की गई, ताकि जमीनी हकीकत को सटीक तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जा सके।
Trending Videos

 

मऊ को स्टेडियम की सौगात मिलने पर क्या कोच और खिलाड़ी
डॉ. भीम राव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया। टीम ने कोच से बात की। कोच ने कहा कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री और आदरणीय मुख्यमंत्री योगी जी, जब से आए तब से खेलों में काफी बदलाव आया। जो मूलभूत सुविधाएं होती हैं, उस पर सरकार ने पूरा फोकस किया। जहां-जहां जिस तरह की उपलब्धियां रहीं उसकी वो मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया। सबसे बड़ी बात यह है कि खिलाड़ियों का एक भविष्य खड़ा किया उन्होंने। अधिकतर परिजन स्टेडियम की तरफ रूझान कर रहे हैं। परिजन यह बात जानते हैं कि खेल में हमारे बच्चे का अच्छा भविष्य है। 

खिलाड़ी नीरज यादव ने कहा कि उन्हीं के प्रेरणा से मैं हॉकी खेल रहा हूं। इस समय और साईं हॉस्टल में रह रहा चुका हूं। एक छोटे शहर में टर्फ नहीं था। टर्फ लगने से खिलाड़ियों को काफी राहत है। हॉकी खिलाड़ी आचल सिंह ने कहा कि सर का आशीर्वाद है कि हम लोग आगे जा रहे हैं। हम इंडिया लेवल पर खेलना चाहते हैं।
यहां देखें पूरी बातचीत


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ के धरौली के स्मार्ट पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से बात
विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. राम विलास भारती ने कहा कि मैं 2017 से यहां प्रधानाध्यापक के रूप में काम कर रहा हूं। जब मैं यहां आया था तो स्थितियां बहुत अच्छी नहीं थीं। एक तो लोगों का अविश्वास था, विभाग के प्रति ठीक नहीं था। मुझे लगा कि पहले तो इन अभिभावकों के बीच में विश्वास पैदा करना है। हमने इस विद्यालय में सभी सुविधाएं देने की पूरी कोशिश की है। इसका लाभ भी मिला। यहां पहले सिर्फ 75 बच्चे थे। अब यहां 177 बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल में स्टाफ कम है। उसके बाद भी विभाग का, शासन का, सरकार का अच्छा सहयोग रहा। जिसकी वजह से ही हम अच्छा कर पाए।
यहां देखें पूरी बातचीत



मऊ महादेव धाम के विकास पर क्या बोले श्रद्धालु
स्थानीय निवासी दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मऊ काफी बदल गया है। उन्होंने कहा कि मऊ इतना बदल गया है कि हमें अब घूमने हो तो कहीं बाहर जाने की जरूरत ही महसूस नहीं होती। पहले इधर आने-जाने में डर लगता था। पहले यहां घना जंगल की तरह था। अब देखने में लगता है कि यहां बनारस में दशाश्मेश्वर घाट है। अयोध्या जैसा आनंद अब मऊ में आता है। स्थानीय निवासी रेखा गुप्ता ने कहा कि पहले बना नहीं था, अब बन गया है। अच्छा लगता है। विकास हो गया है। सबको घूमने का मौका मिलता है। श्रद्धालु विशाल सिंह ने कहा कि पहले यहां बहुत कचरा और बहुत सारी गंदगी होती थी लेकिन अब ये बहुत अच्छा घाट बन गया है। मऊ बदल रहा है।

यहां देखें पूरी बातचीत



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed