{"_id":"69bb90199526a4860300e19c","slug":"teenager-died-after-drowning-in-ganga-while-bathing-in-varanasi-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में हादसा: स्नान करते समय गंगा में डूबने से किशोर की मौत, परिवार के साथ काशी भ्रमण पर आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में हादसा: स्नान करते समय गंगा में डूबने से किशोर की मौत, परिवार के साथ काशी भ्रमण पर आया था
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: काशी भ्रमण के लिए परिवार के साथ वाराणसी आए किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार को परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया।
चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित किया।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले में बृहस्पतिवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। वह गोरखपुर से परिवार के साथ काशी भ्रमण पर आया था। घटना के बाद परिवार में चीख- पुकार मच गई।
Trending Videos
हर्षित चौधरी(14) पुत्र गणेश चौधरी निवासी खुर्रमपुर, थाना राजघाट, गोरखपुर अपने परिजनों के साथ काशी दर्शन पूजन के लिए आया था। बृहस्पतिवार की सुबह वाराही घाट (मीरघाट) पर गंगा नदी में अपने परिजनों के साथ स्नान कर रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंचे दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी ने एनडीआरएफ, जल पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर को पानी से निकाल कर कबीर चौरा मंडलीय चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने हर्षित चौधरी को मृत घोषित कर दिया।