{"_id":"69bc485a6fb9c4700d0f85c7","slug":"the-road-from-badhua-godown-to-bhadsa-manopur-will-be-made-four-lane-mau-news-c-295-1-mau1025-142545-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बढ़ुआ गोदाम से भदसा मानोपुर तक सड़क बनेगी फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बढ़ुआ गोदाम से भदसा मानोपुर तक सड़क बनेगी फोरलेन
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बढ़ुआ गोदाम से लेकर कोपागंज के भदसा मानोपुर तक करीब 17.610 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि शासन से इसे स्वीकृति मिल गई है।
साथ ही, कोपागंज से कसारा मार्ग का भी चौड़ीकरण किया जाएगा, और हथिनी से लेकर सरवां रणवीरपुर मार्ग को भी सुदृढ़ किया जाएगा। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3,38,276 किसानों के खातों में अब तक 1038.63 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 38,276 और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 6,370 आवास आवंटित किए गए हैं। शहरी क्षेत्र में भी 18,172 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। जनपद में 2,65,704 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया है। लोक निर्माण विभाग ने 74,408 लाख रुपये की लागत से 23 सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया है।
1,19,625 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1,904 घरों में सोलर पावर प्लांट लगाए गए हैं, जिससे प्रतिदिन 29,525 यूनिट बिजली प्राप्त हो रही है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत जनपद के 6.59 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से मऊ की 28,595 बेटियां लाभान्वित हुई हैं। युवाओं के लिए घोसी के लाड़नपुर और मोहम्मदाबाद के मड़हा में ग्रामीण स्टेडियमों के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है।
Trending Videos