सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Worship of Saptam Kaalratri in Durga temples

Mau News: दुर्गा मंदिरों में हुई सप्तम कालरात्रि की आराधना

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Worship of Saptam Kaalratri in Durga temples
नगर के शीतला माता धाम पर चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर सजा मां का दरबार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने दुर्गा मंदिरों में मां के कालरात्रि स्वरूप की आराधना की। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर मंगलकामना की। मनोकामनाएं लेकर मां के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
Trending Videos

नवरात्र के सातवें दिन नगर के शीतला माता मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव स्थित अष्टभुजी मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में तड़के से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूरदराज के साथ ही गैर जनपदों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है कि मां काली की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवरात्र में सप्तमी तिथि का विशेष महत्व होता है और इस दिन मां काली की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसी मान्यता के तहत जगत जननी मां के दर्शन के लिए आए भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
मंदिरों में मां के जयकारों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से मेला जैसा दृश्य बना रहा। कोई नारियल, चुनरी और मिष्ठान चढ़ाकर मां की आराधना कर रहा था, तो कोई पूड़ी-हलवा अर्पित कर पूजा-अर्चना में लीन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed