सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   250 grams of gold stolen from the cupboard of a retired inspector's house

Meerut News: सेवानिवृत्त दरोगा के घर की अलमारी से 250 ग्राम सोना चोरी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
250 grams of gold stolen from the cupboard of a retired inspector's house
विज्ञापन
- पीड़ित ने नौकरानी व ठेकेदार पर जताया शक, प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी सेवानिवृत्त दरोगा ब्रजकिशोर त्यागी ने घर की अलमारी से करीब 250 ग्राम सोना चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। नौकरानी रीमा व पुताई ठेकेदार मुनेश पर आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज में चेक कर रही है।
जागृति विहार निवासी ब्रज किशोर त्यागी ने रविवार को मेडिकल थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह 28 फरवरी 2025 को मुजफ्फरनगर से दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बेडरूम की अलमारी के लॉकर में लगभग 250 ग्राम 24 कैरेट सोना रखा हुआ था। घर में पिछले करीब आठ महीने से कालियागढ़ी निवासी रीमा उनके घर पर खाना बनाने का कार्य करती थी। आरोप है कि उसे मोबाइल पर बातचीत के दौरान सोने की जानकारी हो गई थी और अलमारी की चाबी रखने के स्थान का भी पता चल गया था। पीड़ित के अनुसार 14 मई 2026 की शाम करीब पांच बजे जब उन्होंने सुनार से सोना बेचने की बात होने पर लॉकर खोला तो उसमें रखा सोना गायब मिला। उन्होंने बेटे शगुन त्यागी के साथ पूरे लॉकर और अलमारी की तलाशी ली, लेकिन सोना नहीं मिला। हालांकि लॉकर में रखे करीब 30 हजार रुपये सुरक्षित मिले। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले होली के दौरान उनके घर में ठेकेदार मुनेश से रंगाई-पुताई का कार्य कराया गया था। कार्य पूरा होने के बाद भी ठेकेदार अपना बकाया लेने नहीं आया और फोन करने पर कॉल भी रिसीव नहीं की। ऐसे में उन्हें शक है कि चोरी की घटना में रीमा व ठेकेदार मुनेश का हाथ हो सकता है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed