सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of kidnapping of a teenager, FIR lodged

Meerut News: किशोरी के अपहरण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Allegations of kidnapping of a teenager, FIR lodged
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
Trending Videos

मेरठ। एक युवक ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी आरोपी प्रिंस पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोपी पर किशोरी की बड़ी बहन के घर से 40 हजार रुपये व दो सोने की अंगूठी चोरी करने का भी आरोप है। किशोरी के भाई की तहरीर पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने आरोपीप के खिलाफ अपहरण, चोरी और पॉक्सो में प्राथमिकी दर्ज कर ली।

परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने रविवार को ब्रह्मपुरी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया उसकी 17 वर्षीय बहन अपनी बड़ी बहन के घर ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रह रही थी। आरोप है कि रविवार सुबह पांच बजे आरोपी प्रिंस उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद उसकी बहन की आंख खुली तो मामले की जानकारी हुई। बड़ी बहन ने किशोरी के नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में किशोरी की तलाश की। लेकिन किशोरी की जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों ने आरोपी प्रिंस के बड़े भाई मनीष पर भी किशोरी को भगाने में मदद करने का आरोप लगाया है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या थाना का कहना है कि आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं। किशोरी व आरोपी की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द दोनों को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed