{"_id":"6a04801232db6f690506ca8b","slug":"aunt-accused-of-defaming-by-posting-photos-on-social-media-meerut-news-c-72-1-mct1011-153240-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मामी पर लगाया सोशल मीडिया पर फोटो डालकर बदनाम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मामी पर लगाया सोशल मीडिया पर फोटो डालकर बदनाम करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर की कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। बहसूमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपनी मामी और उनके भाई पर सोशल मीडिया पर निजी फोटो वायरल कर बदनाम करने, मानसिक प्रताड़ना देने और मारपीट की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
युवती ने शिकायत पत्र देते हुए बताया कि एक मई को उसे जानकारी मिली कि मामी ने उसकी निजी फोटो इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप पर डाली है। फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उसकी छवि खराब करने और बदनाम करने का प्रयास किया गया। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। उसने पहले भी इस मामले में थाना बहसूमा में शिकायत दी थी, जिस पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद मामी ने दोबारा सोशल मीडिया पर उसकी फोटो डालकर अपमानजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दी। आरोप है कि नौ मई की रात उसकी मामी अपने भाई के साथ उसके घर पहुंची। यहां आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ मवाना पंकज लवानिया कहना है कि शिकायत पत्र नहीं मिला है। मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
Trending Videos